डॉ मनीष मौर्या ओर्थोपेडिक सर्जन : दूरबीन विधि द्वारा स्पोर्ट्स इंजरी / लिगामेंट टियर का इलाज
स्पोर्ट्समैन के लिए स्पोर्ट्स इंजरी होना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि वो खेलते है तो बहुत सारी चूक भी करते है और कई बार हलकी फुलकी चोट या मोच का आ जाना स्वाभाविक है लेकिन इस इंजरी को अक्सर इग्नोर कर देते है और सोचते है कि एक दो दिन में ठीक हो जायेगा पर इसे इग्नोर करना खतरा भी हो सकता है, क्योंकि अगर आप ये करते है तो आप अपनी हेल्थ के प्रति लापरवाही के अलावा और कुछ भी नहीं कर रहे है | कभी कभी एक छोटी सी चोट भी हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है जिसकी वजह से बाद के आने वाले समय में परेशानी उठानी पड़ सकती है इसलिए कभी किसी तरह की लगने वाली चोट के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए | खेल के दौरान चोट लगना आम है, व्यायाम करते हुए भी आपको चोट लग सकती हैं। सही प्रकार से व्यायाम करने पर आपको चोट नहीं लगेगी इस बात की कोई गारंटी नहीं, लेकिन यदि आप गलत तरीके से व्यायाम कर रहे हैं, तो आपके चोट लगने की आशंका हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव होना भी एक सामान्य चोट है। जब आप वेट ट्रेनिंग करते हैं या फिर मोटर साइकिल चलाते हैं तो इस प्रकार की समस्या हो सकती है। आप मांसपेशियों पर गलत तरीके से काफी जोर ...